संस्कृत सहायता मञ्चजिज्ञासा • संवाद • समाधानम्

सहायता व सामान्य प्रश्न

बिना लॉगिन प्रश्न कैसे पूछें?

“प्रश्न पूछें” खोलें → नाम, ईमेल, शीर्षक व विवरण भरें → ईमेल पर आया ६ अंकों का कोड दर्ज करें। प्रश्न तुरन्त प्रकाशित होगा और आपके नाम-ईमेल से एक खाता बन जाएगा।

पासवर्ड भूल गया/गई?

पासवर्ड की ज़रूरत नहीं। “प्रवेश” पृष्ठ पर ईमेल लिखें और ईमेल पर आए कोड से प्रवेश करें।

कोड नहीं आया?

स्पैम/प्रमोशन फ़ोल्डर देखें; ६० सेकण्ड बाद “नया कोड भेजें” दबाएँ। कोड १५ मिनट मान्य है और ५ गलत प्रयासों के बाद नया कोड लेना पड़ता है।

देवनागरी कैसे लिखूँ?

लेख-बॉक्स के ऊपर “त्वरित टंकण” बटन हैं। रोमन में लिखकर “रोमन→देवनागरी” दबाएँ। प्रणाली: rAma = राम, saMskRtam = संस्कृतम्, kRSNaH = कृष्णः (बड़े अक्षर दीर्घ/मूर्धन्य हेतु: A I U R T D N S, z = श, M = ं, H = ः)। IAST (rāma, śāstra) भी चलता है।

श्लोक कैसे डालूँ?

“॥ श्लोक” बटन दबाएँ और पंक्तियाँ लिखें। अन्वय/अर्थ/पदच्छेद के भी अलग बटन हैं।

ख्यातिः (प्रतिष्ठा) कैसे बनती है?

प्रश्न पर मत +२, उत्तर पर मत +५, उत्तर स्वीकृत होने पर +१०, विद्वत्-प्रमाणित होने पर +१५।

विद्वान् कैसे बनें?

अच्छे उत्तर देते रहें और प्रोफ़ाइल पूरी रखें; प्रशासक योग्य सदस्यों को विद्वान् की भूमिका देते हैं।

इस पृष्ठ के दर्शन: ००००३