आचार-संहिता
- सम्मान: प्रश्नकर्ता, उत्तरदाता और विद्वानों का सम्मान करें। निन्दा, गाली-गलौज और व्यक्तिगत आक्षेप वर्जित हैं।
- विषय-केन्द्रित: संस्कृत-सम्बन्धी प्रश्न ही पूछें। विज्ञापन, स्पैम और असम्बद्ध सामग्री हटा दी जाएगी।
- स्पष्ट प्रश्न: शीर्षक सटीक रखें; सम्बद्ध श्लोक/सूत्र/सन्दर्भ दें; पहले खोजकर देख लें कि प्रश्न पहले से तो नहीं है।
- प्रामाणिक उत्तर: उत्तर में सम्भव हो तो ग्रन्थ-सन्दर्भ दें। अनुमान को अनुमान ही कहें।
- कॉपीराइट: दूसरों की सुरक्षित सामग्री बिना अनुमति पूरी की पूरी न डालें; सन्दर्भ-सहित उचित अंश ही दें।
- विवादित विषय: धार्मिक/राजनीतिक विवाद भड़काने वाली सामग्री स्वीकार्य नहीं।
- निजता: किसी की निजी जानकारी (फ़ोन, पता आदि) न डालें।
उल्लंघन दिखे तो “प्रतिवेदन” बटन से सूचित करें। सहायक-मण्डल सामग्री छिपा सकता है या खाता निलम्बित कर सकता है।