विद्वत्-प्रमाणितम् उत्तरम्
दान्य शब्द का इस तरह का आशय वस्तुतः प्राप्त नहीं हो रहा है । दान् धातु जिसका कि काटने या बांटने अथवा सीधा करने के अर्थ में प्रयोग होता है उससे यत् प्रत्यय लगाकर दान्य शब्द व तल् प्रत्यय के साथ टाप् स्त्री प्रत्यय लगाने पर दान्यता शब्द तो सिद्ध हो जाएगा किन्तु इसका अभीप्सित भाग्यशाली अर्थ बनता हुआ नहीं दीखता ।<br />
इसका इस रूप में प्रयोग भी अभी तक कहीं देखा नहीं <br />
आप जिस शब्द को खोज रहे हैं सम्भवतः वह शब्द है दान्ता जो दम् धातु से क्त प्रत्यय के योग से बना स्त्रीलिंग रूप है । इसका अर्थ &quot;उदार‚ दानी‚ संयमी व मृदु&quot; है ।<br />
इसका प्रयोग महाभारत के विदुलोपाख्यान में विदुला के वर्णन में प्राप्त होता है । उक्त &quot;दान्यता&quot; नाम की अपेक्षा &quot;दान्ता&quot; नाम रख सकते हैं ।